फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर डंपर और कंटेनर भिड़े, चालक घायल, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। मंगलवार सुबह कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पुरवा मोड़ के पास एक डंपर के अचानक मुड़ने से पीछे से आ रहा कंटेनर उससे भिड़ गया। इससे एक चालक घायल हो गया और आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

पंजाब निवासी चालक गोलू (32) महाराष्ट्र के पुणे से कंटेनर में कार लेकर लखनऊ जा रहा था। मंगलवार भोर करीब पांच बजे दही थानाक्षेत्र के पुरवा मोड़ पर आगे चल रहा डंपर चालक मोड़ने लगा। इससे पीछे आ रहे गोलू का कंटेनर भिड़ गया। कंटेनर का केबिन क्षतिग्रस्त होने से गोलू उसमें फंसकर घायल हो गया। चालक डंपर लेकर भाग निकला। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल भिजवाया। वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि डंपर का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें