फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आठ दिन से लापता राजमिस्त्री का सई नदी में मिला शव

विज्ञापन
सजीवन (फाइल फोटो)
विज्ञापन
हसनगंज। आठ दिन से लापता राजमिस्त्री का शव शुक्रवार को अहमदपुर टकटौली गांव के पास सई नदी में उतराता मिला। ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को बताया। पुलिस ने जांच की और शव निकलवाया। पहचान कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीखेड़ा गांव निवासी संजीवन सिंह (50) राजमिस्त्री थे। बेटे गोविंद ने बताया कि नौ अक्तूबर को पिता घर से बिना बताए निकले थे। उसके बाद नहीं लौटे। सभी जगह तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। 15 अक्तूबर को पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस तलाश कर रही थी।
शुक्रवार को गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर अहमदपुर टकटौली गांव के पास सई नदी किनारे झाड़ियों में ग्रामीणों ने शव उतराता देखा। सूचना पर अपराध निरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। शव को निकलवाकर पहचान कराई। फिलहाल परिजनों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। पिता की मौत से बेटा, विवाहित बेटी मोनी, चांदनी और पुष्पा बेहाल हैं।
विज्ञापन

कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया पानी में डूबने से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

सजीवन (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें