फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खेलकूद में रनियामऊं के बच्चों का दबदबा

विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में मेडल पहने प्रतिभागी छात्र, बीईओ और शिक्षक। स्रोत: शिक्षक
विज्ञापन
सफीपुर। रनियामऊं में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर विद्यालयों का गौरव बढ़ाया। कंपोजिट स्कूल रनियामऊं का कई स्पर्धाओं में दबदबा रहा।
विज्ञापन

बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्कूल करीमाबाद की टीम विजेता बनी। खो-खो के छात्र एवं छात्रा दोनों वर्गों में कंपोजिट स्कूल रनियामऊं अव्वल रहा। प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रनियामऊं के अमन ने पहला और राज ने दूसरा स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में यूपीएस महपरापुर के आदित्य प्रथम और रनियामऊं के सुमित दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में यूपीएस ददलहा की एकता पहले और यूपीएस महपरापुर की शुभी दूसरे स्थान पर रहीं।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में कंपोजिट स्कूल रनियामऊं की टीम चैंपियन बनी। गोला फेंक में करीमाबाद के सचिन ने पहला स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में रनियामऊं के प्रिंस ने बाजी मारी। लंबीकूद में भी रनियामऊं के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि करीमाबाद की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान करते हुए बीईओ शुचि गुप्ता ने कहा कि आज के छात्र ही कल के सितारे हैं। यही बच्चे आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतेंगे। इस दौरान संजीव संखवार, अमित तिवारी, ज्ञानेंद्र कुशवाहा, मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें