फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर से निकले युवक का सड़क किनारे खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। अंगनुआखेड़ा गांव में घर से रविवार की शाम निकले युवक का शव सोमवार की सुबह सड़क किनारे धान के खेत में पड़ा मिला। परिजन रात भर तलाश की पर पता नहीं चला। पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अगनुवाखेड़ा निवासी दिनेश कुमार (25) पुत्र बाबादीन खेती में हाथ बंटाता था। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा रविवार की शाम बाइक लेकर लखमदेमऊ काम से जाने की बात कहकर निकला था। रात में घर नहीं लौटा। हम लोग तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह महरामऊ-अंगनुवाखेड़ा गांव के बीच धान के खेत में उसका शव पड़ा मिला। पुलिस की सूचना पर उन्होंने पहचान की। वह चार भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। बेटे की मौत से पिता और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर धान के खेत में चली गई और सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें