फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डूबने से बच्चे की मौत की घटना में बेटे का शव देख मां हुई बेहोश

विज्ञापन
बेटे विशाल का शव घर पहुंचने पर बदहवास मां सोनी। संवाद
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। देवरिया में बस्ती के पास भरे कल्याणी नदी के पानी में डूबकर बच्चे की मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। मां बेटे का शव देख बार-बार बेहोश हो जा रही थी।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव में कल्याणी नदी में आई बाढ़ का पानी चारों ओर भरा है। शुक्रवार शाम तीन बजे बस्ती के पास भरे पानी में गांव के ही दो भाई सहित चार बच्चे डूब गए थे। ग्राम प्रशासक प्रदीप कुमार ने तीन बच्चों को तो बचा लिया था, लेकिन विशाल की डूबने से मौत हो गई थी।
पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम करीब तीन बजे शव घर पहुंचा तो मां सोनी बेहोश हो गई। लोगों ने पानी के छीटे डाले, काफी देर बाद वह होश में आई। परिजनों और रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें