अचलगंज। स्कूलों में एमडीएम के बर्तन चोरी करने वाले गिरोह के एक और बदमाश को पुलिस ने चोरी हुए एल्यूमीनियम की परात के साथ गिरफ्तार कर लिया। दो की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। तीनों हिस्ट्रीशीटर हैं।
स्कूलों का ताला तोड़कर मिड-डे मील का सामान चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों में पचोड्डा निवासी सलमान और शहर के तालिब सरांय मोहल्ला निवासी सुहैल को गिरफ्तार किया था। इनके पास से सिलिंडर और अन्य सामान बरामद हुआ था। इन्हीं की निशानदेही पर शुक्रवार को नगर पंचायत के अवंतीबाई नगर मोहल्ला निवासी शिवमोहन को एल्यूमीनियम की परात के साथ पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए तीनों चोर हिस्ट्रीशीटर हैं। इन पर अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं।