फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अहाते के कुएं में मिला वृद्ध का शव, सिर में चोट लगने से हुई थी मौत

विज्ञापन
मनिकापुर गांव में कुएं में गिरे वृद्ध को को निकालती फायर ब्रिगेड। संवाद
विज्ञापन
पाटन। मनिकापुर गांव में घर के सामने अहाते में स्थित कुएं में वृद्ध की गिरने से मौत हो गई। कुएं में जहरीली गैस की आशंका पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से शव निकलवाया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह सिर में चोट आई है।
विज्ञापन

बिहार थाना के मनिकापुर गांव निवासी दिनेश गुप्ता (65) भगवंतनगर स्थित कपड़े की दुकान में काम करते थे। बेटे सौरभ ने बताया कि पिता शुक्रवार सुबह करीब छह बजे घर से बिना बताए निकले थे। रोजाना वह चले जाते थे, लेकिन दोपहर तक घर नहीं आए तो तलाश शुरू की। पहले तो इधर-उधर पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अहाते में स्थित कुएं में झांककर देखा तो उसमें पड़े दिखे। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।
थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड बुलाकर पिता को बाहर निकलवाया। सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह पांच भाइयों में तीसरे के नंबर के थे। पति की मौत पत्नी रेखा और बेटा बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, उसमें सिर में चोट आने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें