फतेहपुर चौरासी। रणधीरखेड़ा गांव में सोमवार शाम किसान का शव आम के पेड़ पर तार के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की। पत्नी ने मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया।
थाना क्षेत्र के रणधीरखेड़ा गांव निवासी कमलेश उर्फ अमरू (40) खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। सोमवार की शाम करीब चार बजे उनका शव घर से एक किमी दूर अलाउद्दीनपुर गांव निवासी योगेंद्र सिंह के खेत में खडे़ आम के पेड़ में तार के फंदे से लटका मिला। पत्नी रेखा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। उनका इलाज चल रहा था। पति की मौत से पत्नी, बेटा सूरज और पांच बेटियां बेहाल हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।