फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दोस्त के साथ निकला युवक घायल मिला, अस्पताल ले जाते समय मौत

विज्ञापन
सुहैल (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अचलगंज। दोस्त के साथ गया युवक उन्नाव-लालगंज हाईवे पर हड़हा गांव के पास घायल मिला। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच की मांग की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हादसे जैसी चोटें मिली हैं।
विज्ञापन

अचलगंज थाना के हड़हा गांव निवासी सुहैल (22) अपने पिता लईक के साथ दुबई में काम करता था। करीब एक महीने पहले ही घर आया था। बड़े भाई शफीक ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम चार बजे गांव का एक युवक सुहैल को बाइक से अपने साथ ले गया था। देर शाम वह युवक अकेला लौटा और बताया कि उसने सुहैल को हाईवे स्थित एक ढाबे के पास छोड़ दिया था। भाई की जानकारी न मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बताए गए स्थान से करीब एक किलोमीटर दूर हड़हा रोड पर पेड़ के सहारे सुहैल घायल पड़ा मिला। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद कार्यवाहक प्रभारी और सीओ प्रदीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की गहन जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुहैल के कान से खून निकल रहा था। उसके शरीर पर विशेषकर पीठ पर, कई चोट के निशान थे। पुलिस ने परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष डीके यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुर्घटना जैसी चोटों से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों के हत्या के आरोपों के विपरीत तथ्य सामने आए हैं। सुहैल पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। पिता को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें