फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्रशिक्षण से बीएसए को फिर नदारद मिले चार शिक्षक, रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बीआरसी में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। बीएसए के निरीक्षण के बाद भी शिक्षक बिना किसी भय के बिना सूचना अनुपस्थित रह रहे हैं। बृहस्पतिवार को बीआरसी बिछिया में निरीक्षण के दौरान चार और शिक्षक अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

बीएसए शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि बिछिया बीआरसी पर भी एफएलएन प्रशिक्षण चल रहा है। बृहस्पतिवार को उसकी हकीकत जांचने के लिए औचक निरीक्षण किया गया तो वहां भी चार शिक्षक प्रशिक्षण में बिना सूचना अनुपस्थित मिले। बताया कि अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। कहा कि प्रशिक्षण को सही तरह से कराना उद्देश्य है, इसमें जो भी लापरवाही बरतेगा, उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें