शाहगंज में चल रहे गणेश महोत्सव में भजन गाते गायक। संवाद
उन्नाव। शहर के शाहगंज में मनोज यादव के यहां चल रहे गणेश महोत्सव में बृहस्पतिवार को भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। गायक ने गणेश स्तुति के साथ गजानन की वंदना की। फिर भजनों व गीतों से प्रथम पूज्य गणेशजी की महिमा का गुणगान किया। साथ ही भजनों से बाबा खाटू श्याम की भी महिमा गाई। यहां पर नीलम यादव सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। (संवाद)
गणपति को नम आंखों से दी विदाई
असोहा। धन्नीपुर में स्थापित गणेश मूर्ति को श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकालकर नम आंखों से विदाई दी। शोभायात्रा में बजते भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। इस दौरान लोगों ने शोभायात्रा में जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। नहर पर जाकर श्रद्धालुओं ने नम आंखों से बप्पा को विदाई दी। इस दौरान कोटेदार शिवशंकर, शिवकांत शर्मा, सुशील शर्मा, छोटे पंडित, अमन, रामशंकर, विजय पाल यादव, हरी शंकर, सतोहन व कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
शाहगंज में चल रहे गणेश महोत्सव में भजन गाते गायक। संवाद