फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एफएलएन प्रशिक्षण में अनुपस्थित बीईओ का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। एफएलएन प्रशिक्षण केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। बीएसए शैलेष कुमार पांडेय के निरीक्षण में यह हकीकत सामने आई। निरीक्षण के दौरान नवाबगंज की बीईओ बिना सूचना अनुपस्थित मिलीं। इसके बाद उनका तबादला कर दिया गया।
विज्ञापन

बीएसए शैलेष कुमार पांडेय ने नवाबगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र का निरीक्षण किया। यहां प्रशिक्षण से 25 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। बीईओ शुचि गुप्ता भी बिना सूचना गायब मिलीं। उनकी लोकेशन लखनऊ में पाई गई। इस पर उन्हें नवाबगंज से हटाकर सफीपुर भेज दिया। फतेहपुर चौरासी के बीईओ विनय कुमार को नवाबगंज का अतिरिक्त प्रभार दिया है। इसी तरह असोहा बीआरसी में भी प्रशिक्षण के दौरान 16 शिक्षक बिना सूचना अनुपस्थित मिले। असोहा के बखरीहार प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका अंजू सिंह भी अनुपस्थित मिलीं।
बीएसए ने नवाबगंज और असोहा बीआरसी से 41 अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। बखरीहार प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका अंजू सिंह का वेतन भी रोका गया है। अनुपस्थित शिक्षकों से कारण सहित स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए ने बताया कि जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें