बीघापुर। कठार गांव में जीने से उतरते समय पैर फिसलने से किसान जीने से सिर के बल गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।
कुलदीप पटेल (33) सोमवार की रात 10 बजे खाने के बाद छत पर टहल रहे थे। अचानक फोन आने से वह जल्दी से उतरने लगे। पैर फिसलने से सिर के बल गिर गए। परिजन उन्हें स्वास्थ केंद्र ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घाेषित कर दिया। वह खेती करते थे और दो भाइयों में छोटे थे।
मां राजरानी, पत्नी रजनी और तीन बच्चे लवप्रीत, अनप्रीत और लवदीप बेहाल हैं। कोतवाल अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।