फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 2.60 करोड़ से भरे जाएंगे 226 किमी सड़कों के गड्ढे, 826 किमी के गड्ढे देंगे दर्द

विज्ञापन
गड्ढों की पैचिंग के बाद रोलर से बराबर करते कर्मी। स्रोत: पाठक।
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद की 1052 किलोमीटर सड़कों के गड्ढों भरने (पैचवर्क) के लिए मांगे गए 12 करोड़ के बजट के सापेक्ष मात्र 2.60 करोड़ ही मिले हैं। इससे करीब 226 किमी सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू हो गया है। शेष 825 किलोमीटर सड़कों के गड्ढे को लेकर अभी बजट नहीं मिला है। इससे ये गड्ढे लोगों को दर्द देते रहेंगे। एक्सईएन का कहना है कि मुख्यालय के अधिकारियों ने और बजट देने की बात कही है।
विज्ञापन

बारिश ने सड़कों की दशा खराब कर दी है। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने बारिश से खराब मार्गों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए सर्वे कराया था। सर्वे में प्रांतीय खंड की 550 किलोमीटर और निर्माण खंड की 502 किलोमीटर सड़कों में गड्ढे पाए गए थे। इसमें राज्यमार्ग से लेकर जिला, अन्य जिला व संपर्क मार्ग भी शामिल हैं। इंजीनियरों ने इन मार्गों के गड्ढे भरने के लिए 12 करोड़ की जरूरत बताई तो इसकी कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई। शासन से अभी गड्ढों को भरने के लिए 2.60 करोड़ का बजट जारी किया है। पीडब्ल्यूडी ने इस बजट से गड्ढों की पैचिंग शुरू कर दी है।
इंसेट-1
एक किमी सड़क की पैचिंग के लिए तैयार हुआ था 1.15 लाख का औसत प्रस्ताव
लोक निर्माण विभाग ने सर्वे के माध्यम एक किमी सड़क की पैचिंग करने को औसत 1.15 लाख रुपये के आधार पर प्रस्ताव तैयार था। हालांकि शासन ने अभी जो बजट दिया है, वह ऊंट के मुंह के जीरे के समान ही है। जानकारों की माने तो यदि और बजट नहीं मिला तो सभी सड़कों के गड्ढे नहीं भर पाएंगे। जो भरे भी जाएंगे, उनमें भी कोरम पूरा किया जाएगा। इससे पैचवर्क जल्द ही उखड़ जाएगा और लोगों की आवागमन में मुश्किलें कम होने की बजाय और बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

वर्जन...
पैचवर्क के लिए विभागीय खंडवार अलग-अलग सर्वे कराकर रिपोर्ट तैयार 12 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसमें अभी 2.60 करोड़ ही मिले हैं। इस बजट से काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही और बजट मिलने की उम्मीद है। 20 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का प्रयास किया जाएगा। -हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें