फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हिरन नगर मोहल्ले में किराये के कमरे में रह रही महिला की करंट से मौत हो गई। मकान मालिक ने उसे अचेत अवस्था देखा। उसका हाथ फर्राटा पंखे पर पड़ा था। पोस्टमार्टम में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है
विज्ञापन


किरन देवी (28) पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी राजकुमार गौतम की पत्नी थीं। उनकी शादी साल 2019 में अचलगंज थानाक्षेत्र के लालताखेड़ा गांव निवासी मुन्नीलाल के बेटे से हुई थी। उनके संतान नहीं हैं। पति-पत्नी शहर के हिरन नगर मोहल्ले में श्रीपाल के घर में किराये पर रहते थे। पति राजकुमार सोमवार सुबह एबी नगर मोहल्ला स्थित बेकरी में नौकरी पर गए थे। देर शाम मकान मालिक ने किरन के अचेत होने की सूचना राजकुमार को दी।
राजकुमार ने मौके पर जाकर देखा तो किरन का हाथ फर्राटा पंखे पर था। मायके और ससुराल पक्ष के लोग बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी अस्पताल चौकी प्रभारी अंजनी सिंह मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने की बात कही। बेटी की मौत से मां मुन्नी देवी, बहन ज्योति और भाई आनंद सहित परिजन बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मायके पक्ष ने आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें