उन्नाव। बिना लेआउट पास कराए शहर व आसपास हो रही प्लॉटिंग पर उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू की है। 10 से अधिक अवैध प्लॉटिंग चिह्नित करके नोटिस देकर ध्वस्त किया जा रहा है।
शहर के पास सैयद अब्बासपुर गांव में दस बीघा जमीन पर बिना लेआउट और नक्शा पास कराए प्लॉटिंग करके प्लॉटों की बिक्री की जा रही थी। तीन बार नोटिस के बाद भी नक्शा पास न कराने पर मंगलवार को उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण के सचिव व सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी चलाकर इसे ध्वस्त कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये थी। नक्शा और लेआउट पास न होने से यह कार्रवाई की गई है। कुछ और भी प्लॉटिंग पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।