फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बच्चों को पीटने के आरोप की एसडीएम ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। ग्राम पंचायत मदारपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधान शिक्षिका पर बच्चों को अकारण मारने-पीटने के आरोप के बाद शुक्रवार को एसडीएम दिग्विजय सिंह ने विद्यालय पहुंचकर जांच की। विद्यालय में उपस्थित छात्रों से मामले की जानकारी ली और उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व परिजनों ने प्रधान शिक्षिका पर बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम और पुलिस से शिकायत की थी। मामले में एसडीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रधान शिक्षिका के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति करते हुए डीएम को रिपोर्ट भेजी थी।
विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कुल 24 छात्र पंजीकृत मिले, जबकि मौके पर सिर्फ 13 छात्र थे। छात्रों की कम उपस्थिति पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उपस्थित छात्रों से बातचीत में बच्चों ने बताया कि पढ़ाई न करने पर मैडम उन्हें मारती हैं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के ठीक सामने संचालित आटा चक्की के पास पान-मसाला की गुमटी रखी मिली। एसडीएम ने दुकानदार को विद्यालय परिसर के बाहर पान-मसाला आदि की बिक्री करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विद्यालय में एक शिक्षिका अनुपस्थित मिली। जानकारी मिली कि रसोइया तीन दिनों से खाना बनाने के लिए विद्यालय नहीं आ रही है। एसडीएम ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें