फोटो-2-मो. रहीश (फाइल फोटो)
बांगरमऊ (उन्नाव)। दिल्ली में हृदय का ऑपरेशन कराने जा रहे गोरखपुर निवासी किसान मो. रहीश (59) की बस में तबीयत बिगड़ गई। चालक ने बस रोककर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मो. रहीश गोरखपुर के खोराबाद थानाक्षेत्र के कैथोलिया के रहने वाले थे। उन्हें हृदय की बीमारी थी। उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल से चल रहा था। बुधवार की रात वह स्लीपर बस से दिल्ली जा रहे थे। बांगरमऊ-हरदोई रोड कट के पास अचानक सीने में दर्द उठा। पुलिस ने उनके पास मिले मोबाइल नंबर से बेटी सीमा को सूचना दी। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे बेटी सीएचसी पहुंची और बताया कि पिता का हृदय का ऑपरेशन होना था। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय के अनुसार, बेटी ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। वह शव लेकर अपने साथ चली गई।