फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खनन से बने तालाब में पलटी नाव, युवक की डूबकर मौत, साथी बचा

विज्ञापन
फोटो-25- नफीस (फाइल फोटो) - फोटो : Archive
विज्ञापन
चकलवंशी। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए पांच बीघा से अधिक में बीस फीट गहराई तक खनन से बने तालाब में मछली पकड़ने के दौरान नाव पलटने से युवक की डूबकर मौत हो गई जबकि साथी बाल-बाल बच गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के रुपऊ गांव निवासी नफीस (33) सोमवार को गांव के ही साथी खालिक के साथ करीब डेढ़ किमी दूर मझखोरिया के सामने गंगा एक्सप्रेसवे के किमी 415 के पास तालाब में मछली पकड़ने गया था। खालिक ने बताया कि एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान यहां पांच बीघा से अधिक जमीन में मिट्टी का खनन किया गया था। पानी भरने से यह बड़े तालाब का रूप ले चुका है। बताया कि जाल खींचने के दौरान नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे दोनों डूबने लगे। खालिक के मुताबिक वह किसी तरह किनारे पहुंचा और निकल आया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को बुलाया और उनकी मदद से नफीस को बचाने का प्रयास किया लेकिन गहराई में जाने से वह डूब गया था।
भीड़ में रहे कुछ लोग तैरना जानते थे, उनकी मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। नफीस की मौत से पत्नी साजिदा, चार बच्चों अमीना, सोहिल, शिफा और शोएब बेहाल हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने भी घटनास्थल पर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक किसी ने आरोप नहीं लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फोटो-25- नफीस (फाइल फोटो)- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें