फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मथुरा के सूरज को हराकर लखापुर के सुरेंद्र बने दंगल केसरी

विज्ञापन
फोटो-32-दंगल में एक दूसरे को चित करने के लिए दांव आजमाते पहलवान। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
असोहा। मंगतखेड़ा के आंबेडकर पार्क में नागपंचमी पर आयोजित दंगल में पहलवानों ने खूब दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबले में लखापुर के सुरेंद्र ने मथुरा के सूरज को चित कर दंगल केसरी का खिताब जीता। दंगल में कई प्रदेशों और जनपदों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शुभारंभ ग्राम प्रशासक मनोज दुबे ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया। राहुल पांडेय हरिद्वार ने शंकर थापा को हराया। संजय सरसौल ने मंटू बिजलामऊ को पटकनी दी। अन्य मुकाबले में राहुल पांडेय ने बाबाजी को हराया। गोंडा के बाबी मिश्रा ने दिल्ली के राकी को चित किया। दंगल केसरी के लिए अंतिम कुश्ती सुरेंद्र व सूरज के बीच हुई। इसमें सुरेंद्र ने सूरज को पटकनी देकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया। विजेता को 25 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कैलाश सिंह, मुन्ना पटवा, धनंजय दुबे, बबली तिवारी, कमलेश गुप्ता व हल्का इंचार्ज विनोद सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें