फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नागपंचमी पर मायके न भेजने से आहत महिला ने दी जान

विज्ञापन
फोटो-3- ऊषा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
औरास। परौरी गांव में नागपंचमी पर मायके न जाने देने से आहत महिला ने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के परौरी गांव निवासी रामनरेश के बेटे अनीत की शादी 15 अप्रैल 2021 को लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के फरीदीपुर गांव निवासी छुटकन की बेटी उषा (30) से हुई थी। रविवार की शाम करीब छह बजे उषा ने पति से नागपंचमी पर मायके जाने की बात कही। शाम अधिक होने पर पति ने सुबह ले जाने की बात कही तो वह नाराज हो गई। कुछ देर बाद उषा का शव कमरे में लगे लोहे के छल्ले से साड़ी के फंदे से लटका मिला। पति के मुताबिक वह गांव में ही एक व्यक्ति से मिलने गया था। पिता रामनरेश सब्जी बेचने गए थे। मां और बहन मवेशी लेकर गए थे। शाम को घर लौटने पर उसका शव देखा। बेटी का शव लटके होने की सूचना पर मायके से मां रामरती सहित अन्य परिजन पहुंचे। उन्होंने बेटी की हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने पति को थाने में बैठा लिया। सोमवार को वीडियोग्रॉफी के बीच शव का पोस्टमार्टम हुआ। पैनल में शामिल मौरावां सीएचसी के डॉ. राजकुमार गौतम और पुरवा सीएचसी के डॉ. राहुल बिहारी ने पोस्टमार्टम किया, उसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
मृतका के भाई सुशील कुमार ने पुलिस को बताया बहन की ससुराल वाले एक लाख रुपये और बाइक की मांग करते थे। बहन को घर नहीं आने देते थे। शनिवार को भी इन लोगों ने उसे मारा फिर फंदे पर लटका दिया। बचने के लिए घर से सभी के बाहर होने की बात कह दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति अनीत, देवर अजीत, ननद आवित्री और ससुर रामनरेश पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें