फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शराब पीने से मना करने पर युवकों ने मामा-भांजे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। शराब पीने से मना करने पर युवकों ने डंडे से पीटकर मामा-भांजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने भांजे की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के गांव आसीवन तरफ सिद्धनाथ निवासी नन्हक्के गोस्वामी (55) की चाची की चार दिन पहले बीमारी से मौत हो गई थी। बुधवार को दसवां कार्यक्रम था। रात करीब नौ बजे पड़ोसी तीन युवक शराब लेकर आए और नन्हक्के से शराब पीने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर नन्हक्के को डंडे से पीटा। बचाने आए भांजे निरंकार (40) को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने जांच की और घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद निरंकार को जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें