फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर और छह जगह दबी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज/असोहा (उन्नाव)। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को छह और स्थानों पर सड़क दब गई। निर्माण एजेंसी ने इन स्थानों को चिह्नित कर मरम्मत शुरू करा दी है। उधर, कानपुर से लखनऊ जाने वाले 45 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड के हिस्से में कहीं पैचिंग, कहीं व्हील ट्रैक तो कहीं पुल-पुलिया की अप्रोच रोड में उछाल वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना है। हालांकि जिम्मेदार दो दिन में सभी क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत पूरी कर लेने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण में हुई लापरवाही और जगह-जगह धंस रही सड़क, मुसाफिरों के लिए मुसीबत बनी है। लोकार्पण के 12वें दिन से ही दम तोड़ने लगा 4200 करोड़ का यह एक्सप्रेसवे बुधवार तक 71 जगह सड़क धंसने, दबने और व्हील ट्रैक बनने से यातायात के लिए मुसीबत बना है। 24 घंटे में कानपुर से लखनऊ लेन पर तीन और लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर दो जगह सड़क और दब गई। हालांकि निर्माण एजेंसी पीएनसी ने आनन-फानन स्थान चिह्नित कर मरम्मत शुरू करा दी है।
बछौरा गांव के पास किमी संख्या 40.4 से 40.2 के बीच लगभग 150 मीटर तक तीन नंबर लेन की सड़क जगह-जगह दब गई। इसी के पास किलोमीटर संख्या 40.1 से 40 के बीच 100 मीटर और कांथा गांव के पास-पास भल्लाफार्म-असोहा मार्ग के अंडरपास किमी संख्या 36.9 पर 50 मीटर ओवर ट्रैकिंग लेन दबने से मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं अब लखनऊ-कानपुर लेन की भी खामियां सामने आने लगी हैं। टूट-फूट होने पर सड़क की ऊपरी परत को उखाड़ कर दोबारा बनाया जा रहा है। आटा बंथर गांव के सामने करीब पचास मीटर सड़क में दरारें आ गईं। वहीं उन्नाव-लालगंज हाईवे अंडरपास किमी संख्या 65 पर भी पचास मीटर सड़क को फिर से बनाया जा रहा वहीं कोरारी रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास भी 30 मीटर सड़क धंस गई, इसे भी उखाड़ कर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें