फोटो-2-राजेंद्र पाल (फाइल फोटो)
- फोटो : credit
औरास। बलिया जिले में हुए हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई थी। सोमवार की सुबह शव घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। परिजनों ने शव का नानामऊ घाट पर अंतिम संस्कार किया।
औरास थानाक्षेत्र के जमालनगर गांव निवासी राजेंद्र पाल (36) लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर से डीसीएम में खाने की सामग्री लादकर बलिया के कस्बा रसड़ा जा रहे थे। रविवार भोर 4:30 बजे कस्बा रसड़ा से करीब चार किलोमीटर पहले डीसीएम सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका करने लगे थे। इसी दाैरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से राजेंद्र की मौत हो गई थी। सोमवार की सुबह शव गांव पहुंचने पर चीख पुकार मच गई। राजेंद्र की मौत से पत्नी गुड्डी और तीन बच्चे बेहाल हैं।