फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ई-रिक्शा से जा रही महिला का पर्स छीनकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। सफीपुर-रसूलाबाद मार्ग पर ई-रिक्शा में बैठी महिला के हाथ से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स छीन लिया। पीड़िता के चिल्लाने पर बाइक सवार तीन छात्रों ने पीछा किया और 500 मीटर दूर एक को पकड़ा जबकि साथी भाग निकला। लुटेरे और पीड़िता एक ही गांव के होने की बात सामने आने से पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव भड़सर नौसहरा निवासी सुनैना पत्नी रवि सिंह बृहस्पतिवार शाम चार बजे ई-रिक्शा से मायके आसीवन थानाक्षेत्र के गांव खरगौरा आ रही थी। साथ में तीन अन्य महिलाएं भी बैठी थीं। सलींद रेलवे क्रॉसिंग के पास पीछे से बिना नंबर की बाइक से आए दो बदमाशों ने सुनैना के हाथ से पर्स छीनकर रसूलाबाद की ओर भाग निकले। शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे बाइक सवार तीन छात्रों ने लुटेरों का पीछा किया और एक लुटेरे को पकड़ लिया जबकि पर्स छीनने वाला लुटेरा भाग निकला। घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने लुटेरे की निशानदेही पर पर्स भी बरामद कर लिया है।
कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि पर्स में एक लाख के जेवर और अन्य सामान सुरक्षित है। पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के हैं। मामला संदिग्ध है। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गई है।
विज्ञापन



28 जुलाई को भी हुई थी टप्पेबाजी
मीरनगर गांव निवासी रमाकांती पत्नी राजाराम ने बताया कि 28 जुलाई को बाजार से 45 हजार रुपये का कान का झाला खरीदा था। कोतवाली चौराहे के पास मिले युवक ने पहले पता पूछा फिर बातों-बातों में झाला लेने के साथ पैर की बिछिया भी उतरवा ली थी। पुलिस ने आरोपी के पकड़ जाने के बाद महिला से पहचान कराई लेकिन वह टप्पेबाज नहीं निकला। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें