बांगरमऊ। यूपी टीजीटी में ग्राम दौलतपुर निवासी छात्रा रूबी बानो प्रदेश में 28वां स्थान प्राप्त कर प्रवक्ता बन गई हैं। इस सफलता पर परिवार में खुशी है।
रुबी बानो ने हाईस्कूल तक की शिक्षा जनता हाईस्कूल राजेपुर से की और इंटरमीडिएट सुभाष इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण कीे। पिता मुन्ना साधारण किसान हैं। भाई इशरत अली ग्राम दौलतपुर के प्रशासक हैं। भाई ने बताया कि रूबी ने नियमित अध्ययन के साथ कठिन परिश्रम को अपनी सफलता का आधार बनाया। इस उपलब्धि का श्रेय लगन, माता-पिता के मार्गदर्शन तथा गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है। परीक्षा परिणाम की जानकारी होते ही परिजनों व अन्य लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।