फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आंगन में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। तेजीखेड़ा गांव में महिला घर के आंगन के जाल में साड़ी के फंदे से लटकी मिली। परिजन उतारकर निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई। परिजन ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के तेजीखेड़ा गांव निवासी प्रवेश कुमार की पत्नी पूनम (32) का बृहस्पतिवार सुबह पति से विवाद हो गया था। जेठ गुड्डू ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद के बाद प्रवेश घर से बाहर चला गया था। उसी के बाद पूनम ने आंगन के जाल में साड़ी के फंदे से लटक गई। यह देख उसे फंदे से उतारकर निजी अस्पताल लाए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पति पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। चार बच्चों में दो बेटी अनन्या और अन्या के साथ जुड़वा बच्चों में अयांश और आयुष हैं।
विज्ञापन

एसएसआई नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें