फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चोरी के लोडर के साथ पकड़े गए तीन चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। लालाखेड़ा स्थित धर्मकांटा के पास से तीन दिन पहले चोरी हुए लोडर के साथ पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा है। पकड़े गए चोरों में एक शातिर अपराधी है। उस पर पहले से दो मामले दर्ज हैं। अदालत में पेश कर सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

असोहा-बनी मार्ग पर देवरापुल के पास बुधवार की रात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लोडर लेकर आ रहे चालक ने पुलिस को देखकर भगाने का प्रयास किया लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जांच में वह धर्मकांटा के पास से चोरी हुआ लोडर निकला। पूछताछ में चोरों ने अपना नाम सुधीर और शंकर निवासी पैंथर और तीसरे ने अवधेश निवासी गोकुलपुर बताया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीनों को अदालत में पेशकर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात अजगैन निवासी विजयप्रताप का लोडर लालखेड़ा स्थित धर्मकांटा के पास से चोरी हुआ था। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें