फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर खड़े कंटेनर में भिड़ी डीसीएम, चालक घायल

विज्ञापन
फोटो-24-हवाई पट्टी पर डीसीएम के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालते लोग। स्रोत: पीआरवी
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। हरियाणा से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार डीसीएम रविवार की रात दो बजे खंभौली गांव के पास आगरा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर खड़े कंटेनर में पीछे से टकरा गई। इससे डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ चालक केबिन में फंस गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे केबिन से बाहर निकालकर बांगरमऊ सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के थाना बिछवां के गांव बकेता निवासी चालक कौशल (35) डीसीएम लेकर रोहतक से लखनऊ जा रहे थे। रविवार की रात दो बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के खंभौली गांव के सामने सड़क घेरकर खड़े कंटेनर में पीछे से टकरा गई। डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ कौशल केबिन में फंस गए। यूपीडा और पीआरवी ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि कंटेनर में डीसीएम पीछे से टकराई थी। चालक फरार है, कंटेनर कब्जे में लिया गया है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें