फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पति ने एसपी से की पत्नी की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज । निसभी गांव में पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने एसपी से शिकायत की। बताया कि पत्नी गाली-गलौज, मारपीट और जमीन बेचने का दबाव बनाती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के निसभी गांव निवासी धर्मराज ने एसपी को बताया कि दो साल पहले अपने से बड़ी उम्र की महिला से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उन्नाव में किराये का कमरा कुछ समय रहे, फिर गांव चले आए। गांव आने के बाद पत्नी आए-दिन मेरे और मां रमाकांती के साथ गाली-गलौज और मारपीट करती है। बताया कि गांव में उसकी एक बीघा बेशकीमती जमीन है जिसे बेचने के लिए पत्नी लगातार दबाव बना रही है। जमीन बेचने से मना करने पर जान से मारकर बाथरूम में दफनाने की धमकी देती है। पत्नी के इस कृत्य से मां घर छोड़कर हसनगंज निवासी रिश्तेदार के यहां रहने चली गईं। सीओ तेजबहादुर सिंह ने बताया कि पति ने पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें