फोटो-26-एसडीएम को ज्ञापन देने जाते कांग्रेसी। स्रोत: कार्यकर्ता
बांगरमऊ। नीट पेपर लीक और दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने नगर के सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृज मोहन शुक्ला को सौंपा। इसमें देश में लगातार हो पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित होने का हवाला दिया गया। इसके अलावा नीट पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठी चार्ज के दोषियों पर कार्रवाई, परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, छात्रों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई।
प्रदर्शन में विदुषी बाजपेई, संजीव कुमार शुक्ला, गुड्डू, अनुज कुमार द्विवेदी, अतुल शुक्ला, संतोष यादव, बबलू यादव, इकबाल खान, शिबू, सुशील कुमार पाल, नफीस अहमद, डॉ. बुद्धा लाल, शुभम गुप्ता समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।