फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर 60 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-3-आरोपी दुर्गेश सविता। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
पुरवा। सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 60 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेजा है। इस मामले में अब तक तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली के मोहल्ला बेगमगंज निवासी राजेश कुमार ने वर्ष 2025 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि बस्तीखेड़ा गांव निवासी सुनील पांडेय ने साथी गंगाघाट कोतवाली के आदर्श नगर के विजय सिंह और अचलगंज थानाक्षेत्र के बंथर निवासी दुर्गेश सविता सहित पांच लोगों को सचिवालय में बड़े पद पर तैनात बताकर बेटे प्रद्युम्न और उसके साथी अनिरुद्ध कुमार को सचिवालय में नौकरी दिलाने की बात कही थी। दोनों की नौकरियां लगवाने के लिए 30-30 लाख रुपये लिए थे। बाद में इन लोगों ने न नौकरी दिलवाई और न रुपये लौटाए।
रुपये मांगने पर गाली-गलौज करने लगे। यही नहीं रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। सोमवार देर रात विवेचक रामप्रकाश ने दुर्गेश सविता को अचलगंज के बंथर बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि घटना में नामजद सुनील पांडेय और विजय सिंह को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, अभी दो अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें