फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पड़ोसी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी

विज्ञापन
फोटो- 27-श्रीमती (फाइल फोटो)
विज्ञापन
उन्नाव। हुसैननगर मोहल्ले में मायके में रह रही महिला के फंदे से लटके मिले शव का पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है। पिता ने पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के हुसैननगर मोहल्ला निवासी कैलाश की बेटी श्रीमती (20) पत्नी रतन का शव शुक्रवार को मायके में फंदे से लटका मिला था। भाई चंद्रशेखर ने पड़ोसी जीशान पर पानी मांगने पर न देने के हुए विवाद में बहन की रस्सी से गला कसकर हत्या का आरोप लगाया था। पैनल में शामिल नवाबगंज सीएचसी के डॉ. शैलेंद्र कुमार अस्थाना और मौरावां सीएचसी के डॉ. अखिलेश सोनी ने पोस्टमार्टम किया उसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई। जीशान पर आरोप की बात पर पुलिस ने जांच की तो पहले भी विवाद की बात सामने आई। इस पर पिता की तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूछताछ कर रही है। भाई ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहता है। बहन माता-पिता के साथ रह रही थी।
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें