फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लोडर की टक्कर से सड़क पार कर रहे श्रमिक की मौत

विज्ञापन
फोटो-9- रामू उर्फ टिन्ना (फाइल फोटो)
विज्ञापन
पुरवा। मोहनलालगंज-पुरवा मार्ग पर पहासा गांव के पास लोडर की टक्कर से पैदल जा रहा श्रमिक गंभीर घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

असोहा थानाक्षेत्र के गांव पितनाखेड़ा निवासी रामू उर्फ टिन्ना (32) मजदूरी करते थे। शुक्रवार की रात 10 बजे काम से पैदल पहासा गांव गए थे। लौटते समय पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग पार करते समय पहासा गांव के सामने ही मोहनलालगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। इससे रामू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक लोडर लेकर भाग निकला। बेटे की मौत से मां भगवानदेई, भाई दुर्गा और पंकज बेहाल हैं। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें