फोटो-5- बाबूलाल यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : सांकेतिक
पुरवा (उन्नाव)। धर्मापुर गांव में फर्राटा पंखे का प्लग बोर्ड में लगाते समय कटे तार की चपेट में आकर सेवानिवृत्त फौजी बेहोश हो गए। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मापुर निवासी बाबूलाल यादव (62) सेवानिवृत्त फौजी थे। बेटे योगेंद्र यादव ने बताया कि पूरा परिवार लखनऊ में रहता है। पिता बाबूलाल कभी लखनऊ तो कभी गांव रुकते थे। गांव में रुककर खेती की देखभाल करते थे। दो दिन पहले ही लखनऊ से आए थे। पता चला कि शुक्रवार शाम को वह फर्राटा पंखे का तार बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आ गए। परिवार के लोग स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर पत्नी पुष्पा, दोनों बेटे व अन्य परिजन गांव पहुंचे। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।