फोटो-3- प्रदीप कुमार उर्फ सोनू तिवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : Archive
बीघापुर। खरौली गांव में गंगा स्नान करने गया किसान बुधवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया था। काफी तलाश के बाद दूसरे दिन गोताखोर शव खोज पाए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खरौली निवासी प्रदीपकुमार उर्फ सोनू तिवारी (45) बुधवार की दोपहर गंगा स्नान करने गए थे। पत्नी शिखा ने बताया कि पति के घर न आने पर तलाश शुरू की गई। घर से तीन किलोमीटर दूर बदियाखेड़ा गांव के पास गंगा नदी के किनारे उनकी चप्पल और कपड़े पड़े मिले। इस पर डूबने की आशंका हुई। पुलिस ने जांच की और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर शुक्लागंज से गोताखोरों को बुलाया गया लेकिन वह भी नहीं खोज पाए।
बृहस्पतिवार की सुबह तलाश के लिए मोटर बोट लगाई गई। घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर प्रदीप का शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रदीप की मौत से पत्नी, मां राजदुलारी, बेटी तन्नू , श्रद्धा और अन्नू बेहाल हैं। पत्नी ने बताया कि पति खेती करते थे। ससुर प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे। चर्चा यह भी है कि प्रदीप ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है।
फोटो-3- प्रदीप कुमार उर्फ सोनू तिवारी (फाइल फोटो)- फोटो : Archive