फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किसान का बेटा बना दरोगा

विज्ञापन
फोटो-20-संदीप कुमार निषाद। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र के गांव रबड़ी निवासी गरीब परिवार के बेटे ने कड़ी मेहनत के बल पर यूपी एसआई की परीक्षा पास कर दारोगा की नौकरी हासिल की है। इस पर लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के गांव रबड़ी निवासी राम शंकर किसान हैं। खेती कर बेटे संदीप कुमार निषाद को पढ़ाया। संदीप ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई बांगरमऊ नगर के आरआरडीएस इंटर काॅलेज से की। इसके बाद 2024 में स्नातक पास कर तैयारी शुरू की। यूपी एसआई भर्ती परीक्षा में 757वीं रैंक हासिल कर 22 साल की उम्र में दरोगा बन गए। क्षेत्र के रंजीत निषाद, शिवप्रकाश उर्फ बबलू पटेल, कैलाश निषाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय निषाद आदि ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें