फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लिफ्ट मांगने पर युवक ने महिला को बिठाया, रास्ते में किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। बाजार से सामान लेकर लौट रही महिला के लिफ्ट मांगने पर युवक ने उसे बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में बारिश शुरू होने पर सुनसान जगह बाइक रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 27 साल की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि माखी थानाक्षेत्र के एक गांव में उसका मायका है। ससुराल में अनबन से वह मायके में रहती है। बृहस्पतिवार को गांव से छह किलोमीटर दूर रुपऊ बाजार गई थी। बारिश के कारण रास्ते में रुपऊ गांव के राहुल से घर पहुंचने में मदद मांगी। इस पर उसने बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद बारिश फिर शुरू होने से एक पेड़ के नीचे बाइक रोक दी। आसपास कोई न होने पर उसने डराकर दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें