फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हादसे में घायल आईटीआई छात्र ने दम तोड़ा

विज्ञापन
फोटो-6- नैतिक मिश्रा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सफीपुर। कानपुर नगर में चार महीने पहले सड़क हादसे में घायल आईटीआई के छात्र की घर पर मौत हो गई। उसका दो महीने से घर पर ही डॉक्टर की सलाह पर इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

आसीवन थाना के गांव जारुल्लानगर निवासी संतोष कुमार मिश्रा का बेटा नैतिक (21) कानपुर से आईटीआई कर रहा था। एक मार्च को साथी प्रद्युम्न सिंह की बाइक पर बैठकर कानपुर में रहने वाली बुआ के घर जा रहा था। कानपुर नगर के थाना नवाबगंज क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठा नैतिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन कानपुर हैलट में इलाज करा रहे थे। दो महीने पहले हालत में सुधार देख नैतिक को घर ले आए थे लेकिन इलाज उसका चल रहा था। पिता ने बताया कि 15 दिन पहले कुछ दिक्कत हुई थी तो हैलट में डॉक्टर को दिखाया थ। बृहस्पतिवार की सुबह नैतिक की घर पर ही मौत हो गई। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां अरुणा, पिता और भाई बेहाल हैं।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पिता की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दुर्घटना कानपुर में हुई थी, इस कारण वहीं प्राथमिकी दर्ज है।

फोटो-6- नैतिक मिश्रा (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें