फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: भारतीय सेना के पैरा स्पेशल फोर्स के कमांडो बने कुलदीप

विज्ञापन
फोटो-7-  भारतीय सेना के पैरा स्पेशल फोर्स कमांडो में चयनित कुलदीप को सम्मानित करते समाज सेवी सू
विज्ञापन
बीघापुर। तहसील क्षेत्र के नयाखेड़ा ताजकपुर गांव निवासी युवक का चयन भारतीय सेना के पैरा स्पेशल फोर्स में कमांडो के पद हुआ है। बेटे की सफलता से परिजन खुश हैं।
विज्ञापन

नयाखेड़ा ताजकपुर गांव निवासी संतोष वर्मा के बेटे कुलदीप का चयन पैरा स्पेशल फोर्स कमांडो में होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कुलदीप ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा बिहार स्थित त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज से हुई। घर में ही रहकर कंपटीशन की तैयारी की। चयन होने पर अधिवक्ता प्रभात सिंह, सूरज सिंह चौहान, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने खुशी जताई। शिक्षक चंद्रमाधव त्रिवेदी ने बताया कि कुलदीप प्रतिभावान छात्र रहा है। उसकी उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायी है। पिता खेती करते हैं, मां गृहिणी हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी कुलदीप ने माता-पिता और अपना नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें