फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किसान के घर में लगी आग, गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। थानाक्षेत्र के गांव तनगापुर में किसान के घर में सोमवार की रात आग लग गई। जबतक ग्रामीण आग पर काबू पाते गृहस्थी जल गई। पीड़ित के अनुसार करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।, लेखपाल ने नुकसान की जांच की है।
विज्ञापन

तनगापुर गांव निवासी रामशंकर लोधी किसानी के अलावा मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वह पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर पत्नी श्रीमती, बच्चे अमित और सपना रहते हैं। श्रीमती ने बताया कि सोमवार की रात बच्चों के साथ सो रही थीं, तभी अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। गांव के बाहर खेत में घर बना होने से आग की लपटें देख ग्रामीण पहुंच गए। निजी संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक अनाज, आभूषण और अन्य सामग्री जल गई। अब परिवार वालों के सामने खाने का संकट खड़ा हो गया है। लेखपाल ने नुकसान का आंकलन कर जल्द सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें