फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उन्नाव-हरदोई मार्ग पर वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। दवा लेकर लौट रहे साइकिल सवार किसान, उन्नाव-हरदोई मार्ग पर वाहन की टक्कर से घायल हो गया। लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मंगली खेड़ा निवासी किसान संतोष (45) सोमवार शाम को बुखार की दवा लेने हफीजाबाद गए थे। लौटते समय रात करीब नौ बजे उन्नाव-हरदोई मार्ग पर नारे खेड़ा गांव के पास पहुंचे थे तभी कोई तेज रफ्तार वाहन साइकिल में टक्कर मारते हुए निकल गया। लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा और परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। पति का शव देख विमला व दो बेटे और दो बेटियों सहित पूरा परिवार बेहाल हो गया। कार्यवाहक एसओ प्रेम प्रकाश ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मार्ग पर लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें