फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: श्रमिक का पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो-10- सुशील कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
नवाबगंज। पिड़ाहरी गांव में शनिवार की सुबह श्रमिक का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वह डायबिटीज के मरीज थे। अक्सर बीमार रहते थे। आर्थिक स्थिति सही न होने से खुदकुशी की चर्चा है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के पिड़ाहरी गांव निवासी सुशील कुमार (46) पहले लुधियाना में होजरी का काम करते थे। बड़े भाई शिवनारायण के मुताबिक काम के दौरान ही उन्हें डायबिटीज हो गई और वह अक्सर बीमार रहने लगे। इससे काम छोड़कर गांव आ गए थे। गांव आने के बाद इधर-उधर काम किया। डेढ़ महीने से कस्बे की एक यूनिवर्सिटी में काम कर रहे थे।
चार बेटियों में दो की शादी हो चुकी है। दो की शादी होनी बाकी है। उन्होंने बताया कि बीमारी के साथ घर की आर्थिक स्थिति सही न होने से उसने यह कदम उठा लिया। पति की मौत से पत्नी कल्लो, बेटियों में नेहा और नंदिनी बेहाल हैं। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें