फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किसान का घर में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। बेहटी गोपालपुर गांव में किसान का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वह बदरका स्थित गेस्टहाउस में कार्यक्रम में शामिल होने गया था। लौटने के बाद पत्नी से विवाद की चर्चा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बेहटीगोपालपुर गांव निवासी सुरजन (37) खेती करते थे। पत्नी कल्पना के मुताबिक शुक्रवार को पति बदरका स्थित गेस्टहाउस में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब 9:30 बजे घर लौटे। चर्चा है कि नशे की हालत में होने से पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद वह परिवार के के लिए खाना बनाने लगी। रात करीब 10:30 बजे कमरे में गई तो देखा पति का शव दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। यह देखकर चीखते हुए भागी और ससुर रामकरण को बताया। ससुर की सूचना पर पुलिस ने जांच की और शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। दो बच्चों में शिवा और शिवन्या हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें