बांगरमऊ। माढ़ापुर-बांगरमऊ मार्ग पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में मां की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चला रहा बेटा हेलमेट लगाए था।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव गुरदासपुर निवासी लवकुश (19) पुत्र रामदुलारे शनिवार की सुबह बाइक पर मां गुड्डी (45) को बिठाकर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर खालसा निवासी फूफा मनोहर के घर जा रहा था। माढ़ापुर-बांगरमऊ मार्ग पर नगर के मोहल्ला कटरा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटा घायल हो गए। पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर पहुंची। डॉक्टर ने गुड्डी को मृत घोषित कर दिया। लवकुश की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। मां की मौत से बेटी प्रीती, दो बेटे अवधेश और जीवन वह बेहाल हैं।
कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल का इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर और चालक की तलाश कराई जा रही है।
फोटो-4- गुड्डी फाइल फोटो।