फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बस की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। पुरवा-मझिगवां मार्ग पर जगदीशपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। साथ रहे आचार्य बाल-बाल बच गए। वह हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रहमानपुर जगदीशपुर निवासी दीपक प्रसाद (50) खेती करते थे। छोटे बेटे सुजीत ने बताया कि बड़े भाई रंजीत की शादी मौरावां थानाक्षेत्र के रमबक्शखेड़ा गांव में तय हुई है। 22 जून को भाई की बरात जानी है। उसी में कलश मंडप की पूजा कराने मुबारकपुर गांव से आए आचार्य को छोड़ने पिता शाम पांच बजे बाइक से जा रहे थे। आचार्य बाइक चला रहे थे। पिता पीछे बैठे थे। पुरवा-मझिगवां मार्ग पर जगदीशपुर गांव की मोड़ के पास बाइक किनारे खड़ी कर पिता फोन पर बात करने लगे। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। घटना में पिता दीपक प्रसाद गंभीर घायल हो गए जबकि आचार्य को हल्की चोटें आईं।
आचार्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, वहां उनकी मौत हो गई। मौत से कोहराम मच गया। खुशियां मातम में बदल गईं। पिता की मौत से दोनों बेटे बेहाल हैं। सुजीत के मुताबिक अभी शादी होगी या फिर आगे तारीख आगे बढ़ाई जाएगी। यह शनिवार को शव के अंतिम संस्कार होने क बाद तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि बस की टक्कर से किसान की मौत हुई है। चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें