फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने के नाम पर 40 की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने के नाम पर 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा भाई-बहन सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के पाटन गांव निवासी प्रदीप ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कस्बे में मेडिकल स्टोर है। एसबीआई शाखा में कार्यरत हसनगंज कोतवाली के खैराबाद गांव निवासी सुमित त्रिवेदी ने जनवरी में क्रेडिट कार्ड बनाया था। दो फरवरी को दोबारा आए और बताया कि क्रेडिट कार्ड की लिमिट कम है। इसे बढ़ाने के लिए नया कार्ड शाखा से जारी होगा। उसने मोबाइल लेकर मेरे क्रेडिट कार्ड से 40,000 रुपये सरोज के खाते में डाल दिए। इसका पता मुझे बाद में चला। जिस खाते में रुपये डाले गए वह सुमित के दोस्त सर्वेश कुमार की पत्नी का है जो सर्वेश ही चलाता है। प्रदीप ने बताया कि सुमित बहन सैजल भी क्रेडिट कार्ड का काम करती है। उसने भी एक-दो बार फोन कर क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी थी। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें