फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पहाड़मती देवी मंदिर की मूर्ति शरारतीतत्व ने किया खंडित

विज्ञापन
फोटो- 5-पहाड़मती देवी मंदिर में खंडित देवी मूर्ति। स्रोत: पाठक - फोटो : 1
विज्ञापन
सफीपुर। कस्बे के दुबियाना मोहल्ले में स्थित पहाड़मती देवी मंदिर में स्थापित मूर्ति बृहस्पतिवार की रात शरारती तत्वों ने खंडित कर दी। शुक्रवार सुबह पूजा करने गए लोगों ने मूर्ति खंडित देखी तो उनमें आक्रोश फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

यह देव स्थान रानीतालाब के पास अहाता नुमा जगह पर है। भक्त सालों से पत्थर के शिलापट को पहाड़मती माता मानकर पूजते आ रहे हैं। वर्ष 2016 में नगर पंचायत अध्यक्ष के पति हरिशरण लाला ने ढाई फीट ऊंची देवी की मूर्ति स्थापित कराई थी। उन्होंने चहारदीवारी और तीन तरफ द्वार भी बनवाए थे। बृहस्पतिवार की रात शरारती तत्वों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने पत्थर की मूर्ति का एक हाथ और तलवार तोड़ दी। वजनदार वस्तु से वार कर शेर के चारों पैर भी क्षतिग्रस्त किए गए।
शुक्रवार सुबह पड़ोस की लड़कियों ने मूर्ति खंडित देखी और अन्य लोगों को बताया। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर पर जमा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। कोतवाल संदीप मिश्रा ने जल्द ही अराजक तत्वों को गिरफ्तार करने, नई मूर्ति स्थापित कराने और सीसीटीवी कैमरे लगवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें