फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छत के रास्ते घुसे चोर ले गए लाखों के जेवर और नकदी

विज्ञापन
फोटो-10 घर के बाहर रखे चोरों द्वारा खेत में फेंके गए बक्से। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव में चोर एक घर से नौ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 1.50 लाख रुपये की नकदी चुरा ले गए। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अकबरपुर गांव निवासी शिवदेवी ने पुलिस को बताया कि पति और ससुर गुजरात में काम करते हैं। बृहस्पतिवार की रात वह सास, बेटी काजल और भतीजे साहिल सहित छत पर सो रही थीं। इसी दौरान चोर पीछे की दीवार के सहारे छत पर चढ़कर जीने के रास्ते कमरों में पहुंचे। अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के करीब नौ लाख रुपये के जेवर और 1.50 लाख रुपये चुरा ले गए। शिवदेवी ने बताया कि ये रुपये बहन की शादी का कर्ज उतारने के लिए गुजरात से भेजा गया था। चोरों ने खाली बक्शे घर से 500 मीटर दूर रामकुमार शर्मा के खेत में फेंक दिए थे।
लालकुआं चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है और जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सप्ताह भर पहले हुई चोरी का खुलासा नहीं
पुलिस की सुस्त गश्त और लोगों की लापरवाही के कारण क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही हैं। लोग भीषण गर्मी में भी अपना सामान सुरक्षित रखने के लिए कमरों में रहने को मजबूर हैं। एक सप्ताह पहले जंगली खेड़ा में चोरों ने जमुना सिंह के सबमर्सिबल से सोलर पैनल सहित हजारों का सामान चुरा लिया था। पुलिस अभी तक उस चोरी का भी खुलासा नहीं कर पाई है।

फोटो-10 घर के बाहर रखे चोरों द्वारा खेत में फेंके गए बक्से। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें