फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खराब बस में डीसीएम ने मारी टक्कर, एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
फोटो- 22-बाबूखान (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अचलगंज (उन्नाव)। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर पचोड्डा गांव के सामने बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे खराब खड़ी स्लीपर बस में पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में बस के नीचे मरम्मत कर रहे सात लोग घायल हो गए जिनमें से चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बदायूं से 50 सवारियां लेकर आजमगढ़ जा रही बस बुधवार की रात पचोड्डा गांव के पास खराब हो गई थी। बदायूं के जलंधरी सराय निवासी बस चालक बाबू खान ने भाई शब्बीर और अन्य लोगों के साथ बस को धक्का लगवाकर सड़क किनारे खड़ा किया। सवारियों को दूसरे वाहन से गंतव्य भेजा गया। बुधवार रात करीब एक बजे बदायूं से मैकेनिक बस ठीक करने आए। बाबू खान, गंगाराम, शब्बीर, अवधेश, नियाज अहमद, राजीव कुमार और शाकिर बस के नीचे लेटकर मरम्मत का प्रयास कर रहे थे। बृहस्पतिवार भोर में डीसीएम की टक्कर से बाबू खान सहित सभी सात लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने बाबू खान को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से शाकिर, राजीव और गंगाराम को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। शब्बीर ने बताया कि बाबू पत्नी नाजिमा बेगम और दो बच्चों का पालन-पोषण बस चलाकर करते थे।



थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। भाई शब्बीर की तहरीर पर डीसीएम के अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, डीसीएम चालक को झपकी आने से हादसा होने का अनुमान है।

फोटो- 22-बाबूखान (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें